राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद (शैक्षणिक सत्र 2023-24) के चुनाव विवि के तीनों परिसरों धर्मशाला, शाहपुर और देहरा में बुधवार को संपन्न हुए। इन सभी संस्थानों में 20 विद्यार्थी निर्वाचित हुए, इसमें 9 विद्यार्थी निर्विरोध चुने गए। पांच स्कूलों में 11 सीटों हेतू 18 उम्मीदवारों के लिए वोट डाले गए। कुल 45 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे, इसमें से सात के नामांकन रद्द हुए और ग्यारह उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए।
सीयू एचपी के बुधवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनावों में जहां एबीवीपी ने 20 सीटों पर जीत का दावा जताया है। वहीं चुनाव प्रक्रिया में पॉलिटिकल प्रेशर का भी आरोप लगाया है। सीयूएचपी के एबीवीपी इकाई अध्यक्ष रितिक पटियाल ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि चुनावों को लेकर यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल प्रेशर डाला जा रहा था, वहीं एमएलए तक की ओर से प्रेशर डाला गया। कई जिलों से लोग सीयू चुनाव में माहौल बनाने के लिए भेजे गए थे, इसके बावजूद एबीवीपी ने सीयू छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज की है।
इकाई अध्यक्ष एबीवीपी केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने अध्यक्ष रितिक पटियाल ने कहा कि बाहरी लोग यूनिवर्सिटी से लाए जा रहे थे, स्टूडेंटस को लालच दिया जा रहा था। इसके बावजूद स्टूडेंटस ने एबीवीपी को समर्थन दिया है, क्योंकि एबीवीपी पिछले 13 साल से छात्र हित की ल+ड़ाई ल+ड़ती आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मशाला के जदरांगल में सीयू भवन निर्माण हेतू भूमि चिन्हित की गई है। चिन्हित भूमि वन विभाग की होने के चलते पेड़ों को काटने की एवज में 30 करोड़ रुपये जमा करवाए जाने हैं, जो सरकार की ओर से जमा नहीं करवाए गए हैं।
