Nahan, Satish-:सिरमौर जिला की पीएमश्री पाठशालाओं के छात्रों के लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में जिला स्तरीय बाल मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के विभिन्न पीएमश्री स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला परियोजना अधिकारी (क्वालिटी एजुकेशन) रीटा गुप्ता ने बताया कि जिले के 15 पीएमश्री स्कूलों में से 14 स्कूलों के लगभग 140 छात्रों ने बाल मेले में प्रतिभाग किया। पहली कक्षा से जमा दो तक के छात्रों ने चार अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रस्तुतियां दीं।मेले में ग्रुप डांस, सोलो सॉन्ग, योग, नाटक और कई अन्य गतिविधियों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय बाल मेले के लिए किया जाएगा, जहां वे सिरमौर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
