भावना, शिमला: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन सुधीर शर्मा ने बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। इसी बीच गुरुवार को सुधीर शर्मा कांगड़ा के दो नेताओं यादवेंद्र गोमा ओर संजय रत्न के साथ सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे और करीब आधे घंटे तक कांगड़ा जिला को लेकर चर्चा उनसे की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।
सुधीर शर्मा ने सोनिया गांधी को सही टिकट वितरण होने पर 13 सीटें जितने का आश्वासन भी दिया। साथ ही कांगड़ा की वर्तमान परिस्थितियों से भी अवगत करवाया। सोनिया गांधी ने इन नेताओं को एकजुट हो कर चुनाव लड़ने के निर्देश भी दिए। बता दें कि राज्य चुनाव कमेटी की ओर से सभी राष्ट्रीय सचिवों के सिंगल नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे थे ,लेकिन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सुधीर शर्मा के नाम पर विवाद हो गया और इस सीट पर दोबारा से पैनल बनाने को कहा गया थ।
कांगड़ा के ही कुछ नेताओं ने सुधीर शर्मा के नाम पर आपत्ति जताई थी जिससे सुधीर शर्मा नाराज भी चल रहे थे। सुधीर शर्मा कांगड़ा जिला के बड़े नेता माने जाते है और कई अन्य नेता भी उसके साथ है। जब हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद सुधीर शर्मा का नाम भी सुर्खियों में आ गया था और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब कांग्रेस डेमेज कंट्रोल के मोड़ पर आ गई है और सोनिया गांधी के साथ बैठक कर स्तिथि से अवगत करवाया गया है। हालांकि खुद सुधीर शर्मा ने भी भाजपा में शामिल होने की बातों को सिरे से नकार दिया है।
