By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवा कांग्रेस नेताओं ने लगाए अनदेखी के आरोप, सामूहिक इस्तीफे की हो रही गुफ्तगू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > युवा कांग्रेस नेताओं ने लगाए अनदेखी के आरोप, सामूहिक इस्तीफे की हो रही गुफ्तगू
electionhimachalpolitical

युवा कांग्रेस नेताओं ने लगाए अनदेखी के आरोप, सामूहिक इस्तीफे की हो रही गुफ्तगू

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/30 at 12:27 PM
Share

भावना, शिमला: हिमाचल युवा कांग्रेस टिकट आबंटन में युवा नेताओं की अनदेखी को लेकर नाराज नजर आ रही है। हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव जयवर्धन खुराना ने प्रेस बयान जारी कर युवा कांग्रेस के नेताओं की अनदेखी के आरोप लगाए है। इसके साथ ही आलाकमान को यह भी चेताया है कि अगर पार्टी ने यह रवैया नहीं बदला, तो यूथ कांग्रेस ब्लॉक और जिला स्तर पर सामूहिक इस्तीफा तक दे सकती है।

हिमाचल युवा कांग्रेस प्रशासनिक महासचिव जयवर्धन खुराना ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस अपने कुछ नेताओं को विधानसभा में देखना चाहती है, लेकिन पार्टी गैर राजनीतिक परिवार से संबंधित कार्यकर्ताओं को टिकट देने के मूड में नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का यही रवैया रहा, तो कांग्रेस को आने वाले चुनाव में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं, लेकिन अगर आलाकमान बात नहीं मानता है तो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे सकते है।

हिमाचल युवा कांग्रेस प्रशासनिक महासचिव जयवर्धन खुराना ने स्पष्ट किया है कि कार्यकर्ताओं को केंद्रीय आलाकमान से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व युवा नेताओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रभारी कृष्णा अलावरु ने केंद्रीय चुनाव समिति तक युवा नेताओं के बात पहुंचाई गई है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व इस विषय को लेकर संजीदा नहीं है।

admin September 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगड़ा के दो नेताओं के साथ सोनिया गांधी से मिले सुधीर शर्मा, प्रतिभा सिंह भी रही मौजूद
Next Article चिंतपूर्णी पुलिस को मिली सफलता, पकड़ा गया 2 लाख की चोरी करने वाला युवक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?