शिमला : कमल भारद्वाज – केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पुरे भारतवर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना चलाई गई है । इसी योजना के तहत भारतीय डाक विभाग शिमला डाक मंडल द्वारा सुकन्या समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभिभावक अपनी 10 वर्ष से कम आयु की बालिका का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते है और केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते है।
शिमला डाक मंडल ने किया सुकन्या समृद्धि महोत्सव का अयोजन
शिमला डाक मंडल के परवर अधीक्षक विकास नेगी ने कहा कि सुकन्या समृद्धि के अंतर्गत वे पूरे हिमाचल प्रदेश में लक्ष्य लेकर चले है कि 9,10 फरवरी को हिमाचल की बालिकाओं के पंद्रह हजार सुकन्या समृद्धि खाते खोलेंगे जिसके लिए वे दिलों जान से प्रतिबद्ध है। विकास नेगी ने कहा कि हिमाचक प्रदेश के सभी डाकमंडलों के डाकिए घर द्वार जाकर इन खातों को खोलेंगे ओर इस योजना के लाभ से लोगों को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी डाकघरों के बाहर छोटे छोटे स्टॉल्स भी लगाए गए है और अभिभावक वहा जाकर भी खाता खुलवा सकते है और जो भी अभिभावक खाता खोलने आयेंगे उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी। इस योजना से अधिक से अधिक लोग जुड़े उसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बेटियों को इस योजना का लाभ मिले। नेगी ने कहा कि सुकन्या समृद्धि खाता 250 रूपए से खुलेगा और जिसपे पुत्रियों को 7.6 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी और 21 वर्ष की आयु के बाद बालिकाएं इस राशि को अपने खाते से निकालकर अपनी पढ़ाई व विवाह में खर्च कर सकती है।
