शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल में कांग्रेस की सूक्खु सरकार में उथल पुथल मचाने वाले राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है।उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में है और किसी भी समय सूक्खु की सरकार को गिरा सकते हैं।
सीपीएस को लेकर हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
हर्ष महाजन ने कहा कि सीपीएस को लेकर जो हाई कोर्ट ने फैसला दिया है वह स्वागत योग्य है।प्रदेश में सीपीएस नहीं बनाए जा सकते थे लेकिन सूक्खु उन्हें एडजस्ट करने के लिए सीपीएस बनाया अब हाई कोर्ट ने हटा दिया है।सुक्खू सरकार इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है लेकिन भाजपा ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट कैविएट फाइल कर दी है और अब जो आगे की रणनीति है वह भाजपा आला कमान प्रदेश भाजपा तह करेगी।उन्होंने कहा कि अभी 6 विधायक उन सीट भी हो सकते हैं।भाजपा जनता हित में ही कोई फैसला करेगी उन्होंने दावा किया कि आज भी सरकार गिर सकते हैं और उनके संपर्क में कांग्रेस के कई गुट है वो चाहे सिरमौर ऊना कांगड़ा का गुट है।लेकिन आप हमारे पास पिक और शूज की ऑप्शन है अब यह समस्या हो गई है कि किसको लें और किसको ना लें।उन्होंने कहा कि यही नहीं सुख भी भाजपा के लिए एसिड है क्योंकि जिस तरह से वह काम कर रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश में आने वाले 15 सालों तक कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी।वहीं उन्होंने भाजपा के 9 विधायकों को सदस्यता रद्द करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष भी कानून के तहत आते हैं यदि वह इस तरह करते हैं तो भाजपा कानून का दरवाजा खटखटा आएगी।
बता दे हर्ष महाजन ने कांग्रेस के 6 विधायकों को अपनी तरफ करके राज्यसभा का चुनाव जीता था उसस समय भी सरकार में बड़ी उदल-पुथल हुई थी वहीं अब दोबारा से हर्ष महाजन सक्रिय हो गए हैं।ऐसे में आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में फिर से राजनीतिक पुतुल पुतुल देखने को मिल सकती है।
