By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार- जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार- जयराम ठाकुर
himachalpolitical

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार- जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/09/06 at 7:40 PM
Share

शिमला,6 सितम्बर (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पालमपुर कृषि विश्ववविद्यालय में सरकार द्वारा टूरिस्ट विलेज खोलने की बात करना हास्यास्पद है।अब सरकार की नज़र कृषि विश्वविद्यालय की ज़मीन पर है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं हैं हमारी सरकार में भी प्रस्ताव आए थे कि वहां कोई व्यावसायिक गतिविधि हो। लेकिन हमने दो टूक और साफ़-साफ़ कह दिया था कि ऐसा हरगिज़ नहीं हो सकता है। कृषि अनुसंधान में बहुत ज़्यादा ज़मीन की अवश्यकता होती है। इसलिए कृषि विश्वविद्यालय की ज़मीन का इस्तेमाल सिर्फ़ कृषि अनुसंधान के कार्यों के लिए होगा।

कृषि विश्वविद्यालय के बजाय दूसरी जगह बने टूरिस्ट विलेज

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार टूरिज्म विलेज बनाना चाहती है तो बनाए,हम उसका स्वागत करते है लेकिन कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए संस्थानों में इस तरह का प्रयोग हम नहीं करने दे सकते हैं।भारत की खाद्यान्न के क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने में कृषि विश्वविद्यालयों के योगदान को ध्यान में रखें और ऐसे संस्थानों को इस तरह से विकसित करने पर ध्यान दे जिससे वह कृषि के क्षेत्र में ऐतिहासिक अनुसंधान करें जो मानवता के लिए वरदान हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ऐसी ऐसी योजनाएं ला रही है जिसका समर्थन किसी भी हाल में नहीं किया जा सकता है।पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में सरकार के टूरिज्म विलेज बनाने का फ़ैसला भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।देश-दुनिया में जहां भी कृषि से जुड़े शोध संस्थान हैं,सभी के पास पर्याप्त भूमि है।कृषि विश्वविद्यालयों में ज़मीन की आवश्यकता होती है।एक-एक शोधार्थी को अपने शोध कार्यों के लिए बड़े-बड़े भूभाग की लंबे समय तक आवश्यकता पड़ती है।ऐसे में मुख्यमंत्री को अगर लग रहा है कि पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय में बहुत ज़मीन है तो कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कृषि से जुड़े नए विभाग खोले, शोध केंद्र खोले। जो मानवता और हमारे भविष्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सके।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika September 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संजौली मस्जिद मामले पर बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह…मामला एमसी कोर्ट में,कल होगी सुनवाई
Next Article विधानसभा सदन में विधायक कुलदीप राठौर ने सेब आयात शुल्क सौ फीसदी करने की उठाई मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?