शिमला,संजु चौधरी (TSN)-संजौली मस्जिद मामले पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कब कि मस्जिद से जुड़ा मामला एमसी कोर्ट में चला है,जिस पर कल सुनवाई होनी है।कोर्ट के तहत जो भी आदेश होगा उसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल एक शांतिप्रिय प्रदेश है जहां सभी धर्मों के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं।सीएम ने भी सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है और पुलिस और डीसी को भी इस सम्बंध में आदेश जारी किए हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल में धर्मांतरण का कानून और मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पैसा देने वाली सरकार कांग्रेस की है।इसलिए यहां सभी धर्म के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा की बात है तो स्थानीय लोगों द्वारा बाहर यानी यूपी से आने वाले लोगों पर शक की बात है तो इस मामले पर सभी आने वालों का पुलिस वैरिफिकेशन होगा। ताकि प्रदेश में शांति का माहौल बनाया रख सके।
