संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व मुख्य सचिव रहे राम सुभग सिंह को सेवानिवृति के बाद सेवाविस्तार दिया गया हैं। सरकार की ओर से दिए गए इस सेवाविस्तार के खिलाफ भाजपा ने सुखविंदर सिंह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मंगलवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता से पहले सीएम सुक्खू का विपक्ष में रहते हुए 11 अगस्त को सदन में दिया गए बयान को दिखाया,जिसमें सीएम ने तत्कालीन मुख्य सचिव पर सवाल उठाए थे।
त्रिलोक कपूर ने पूछा की क्या अब ये अफसर गंगा जल से धूल गए हैं ? मुख्यमंत्री ने सदन में अफसर पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला था लेकिन अब उसी अफसर को सेवानिवृति के बाद प्रधान सलाहकार नियुक्त कर दिया गया हैं। इससे सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी मिशन लोटस के मूड में नहीं लेकिन यह सरकार अपने कामों से स्वयं डूबेगी।
