‘शख्सियत’
हिमाचल (चन्द्रिका): प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर एक छात्र के तौर पर शुरू हुआ है। या फिर यू कहे कि उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की है। कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई के क्लास रिप्रेजेंटेटिव से शुरू किया गया ये सफर आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा चुनावों में प्रमुख चेहरा बनकर उभरा है। एक मध्यमवर्गीय परिवार से सम्बंध रखने वाले सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका जन्म 27 मार्च 1964 को नादौन के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम रसील सिंह था जो एक किसान व छोटे कारोबारी थे। सुखविंदर सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नादौन से की है । उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर छात्र नेता के रूप में एनएसयूआई से शुरू किया।
संजौली कॉलेज में वर्ष 1981 में क्लास रिप्रेजेंटेटिव बने
सुखविंदर सिंह संजौली कॉलेज में वर्ष 1981 में क्लास रिप्रेजेंटेटिव बने । इसके बाद कॉलेज छात्र युनियन के वे महासचिव व युनियन अध्यक्ष पद पर रहे। स्नातक के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी की शिक्षा हासिल की। । इस दौरान वे 1985 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अपने विभाग के रिप्रेजेंटेटिव चुने गये। छात्र राजनीति में कदम रखने के बाद वे वर्ष 1989 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद तीन साल तक वे प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे। वर्ष 1998 में उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और इस पद पर वे लगातार दस साल तक रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू 1992 में नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद भी रहे। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन सीट से विधायक चुने गये। दिसंबर 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में भी वे विजयी रहे। वर्ष 2008 में सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर रहे, जिसपर वे चार साल तक रहे। वर्ष 2017 के तेरहवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में वे तीसरी बार विधायक चुने गए।
राजनीति के इस सफर में अब सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए 2022 विधानसभा चुनाव
राजनीति के इस सफर में अब सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए 2022 विधानसभा चुनाव है। सुक्खू आगामी विधानसभा चुनावों में प्रमुख चेहरा है। सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपी गई है। ऐसे में चुनावो में उनकी प्लानिंग काफी एहम रहेगी , खासकर निचले हिमाचल की विधनसभा सीटों को लेकर क्योंकि सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर से तालुक रखते है। अब ये देखना होगा कि वे किस तरह निचले हिमाचल की विधनसभा सीटों को कांग्रेस की तरफ करते है।
