By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अदला बदली जारी, भाजपा व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलु: मनीष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > अदला बदली जारी, भाजपा व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलु: मनीष
electionhimachalpolitical

अदला बदली जारी, भाजपा व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलु: मनीष

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/30 at 12:09 PM
Share

मंजूर पठान,चंबा: हाल ही में जिला चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व में मंत्री रहे व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन नेे कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके पार्टी छोड़कर जाने के बाद से ही प्रदेश में सियासी माहौल गर्मा गया है और जमकर बयानबाजी भी दोनों पार्टियों के बीच चल रही है। वहीं अब इस सियासत में आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने हर्ष महाजन के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने पर कहा है की देश भर की तरह कांग्रेस प्रदेश में भी पूरी तरह से खत्म हो गई है। सरीन ने कहा की कांग्रेस के पास आज कार्यकर्ताओं से ज्यादा नेता हो गए है। आज कांग्रेस के पास एक जमीनी कार्यकर्ता नहीं बचा है और ऐसे में एक तरफ तो कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने के बड़े बड़े दावे कर रही है और दूसरी ओर एक के बाद एक कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे है वो भी तब जब प्रदेश में चुनाव दहलीज़ पर खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बता दिया है की अभी कांग्रेस के ओर कई नेता उनके संपर्क में है वह जल्दी पार्टी बदल लेंगे। ऐसे में समझना यह मुश्किल है की ये दोनों पार्टियां किस विचारधारा की बात करती आई है। जब की नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में विलय निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस के दो बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए थे और अब एक और बड़े चेहरा भाजपा में चला गया है, यह दिखाता है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो अलग अलग पहलू है। हिमाचल की जनता को इस बार इन दोनों पार्टियों के किसी भी झांसे में नहीं आना चाहिए।

उन्होंने कहा की कांग्रेस के हालातों को देखते हुए यह साफ़ है की 2022 हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा व ‘आप’ ही मुख्य प्रतिद्वंदियों की भूमिका में होंगे लेकिन असमंजस यह है की जो भाजपा आगामी चुनाव में ‘आप’ से भिड़ेगी, क्या वो भाजपा ही होगी या फिर कांग्रेस और भाजपा का मिश्रित रूप। मनीष ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा की इस बार प्रदेश की जनता को खुद तय करना है की उन्हें भाजपा व कांग्रेस की जुगलबंदी वाली सरकार बनानी है या फिर एक मौका आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को देना है।

admin September 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article vidhan sabha विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्व कर्मचारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा के मिशन रिपीट में निभाएगा अहम रोल
Next Article chintpurni राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार,किए मां चिंतपूर्णी के दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?