राकेश, ऊना: जिला ऊना में गुरुवार को भाजपा पूर्व कर्मचारी एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर और हिमाचल वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। सम्मेलन में पूर्व कर्मचारियों और प्रदेश स्तरीय नेता ने भी शिरकत की।
कर्मचारी एवं पेंशन कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्व कर्मचारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अपना अहम रोल अदा करेगा साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचा कर बीजेपी के मिशन रिपीट को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख 90 हज़ार पूर्व कर्मचारी है जो पूरी तरह से भाजपा सरकार को समर्थन कर रहे है, जिसका उदाहरण उन्होंने जेसीसी के गठन के बाद वित्तीय लाभ को बताया है। उन्होंने कहा है की पहली बार जेसीसी के गठन के बाद जो मांगे उसमें रखी गई थी उसको जयराम सरकार की ओर से मोहर लगा दी गई है जिस कारण पूर्व कर्मचारी भाजपा सरकार का समर्थन कर रहे है।
वहीं पूर्व कर्मचारी भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर और हिमाचल वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने पूर्व कर्मचारियों के लिए बीजेपी सरकार की ओर से सबसे ज्यादा वित्तीय लाभ दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में पूर्व कर्मचारियों का अहम योगदान रहा है। हिमाचल शिखर की ओर बढ़ रहा है,जिसमें इन कर्मचारियों का भी अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा की पूर्व कर्मचारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ इस बार के होने वाले विधानसभा चुनावों में केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर मिशन रिपीट करने में अपना अहम रोल अदा करेगा।
वहीं हर्ष महाजन के कांग्रेस में जाने के सवाल पर विपक्ष की ओर से बीजेपी पर डराने-धमकाने और जांच एजेंसियों का हवाला देकर बीजेपी में शामिल करने के सवाल पर सतपाल सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस के लोग अफवाहें फैलाने में माहिर है। जो लोग आज बयान दे रहे हैं कि हमें डराया जा रहा है। परसों शायद वह बीजेपी में शमिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि दो नंबर का काम करने वाले लोग डर रहे है। गलत लोगों को डर लग रहा है क्योंकि ईडी प्रदेश में घूम रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी में आना चाहे उनका वह स्वागत करते है और पार्टी में आने पर उनको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
वहीं वीरेंद्र कंवर ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा हर्ष महाजन अपनी इच्छा से बीजेपी में शामिल हुए है। शामिल होते ही उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार दिल्ली में मां बेटे का राज है उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही हाल है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व पर खुद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सवाल खड़े कर चुकी है,हालांकि कुछ समय बाद अपने ब्यान से जरूर पलट गई थी। उन्होंने कहा कि बिना दिशाहीन नेतृत्व से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो रहा है। एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ो जात्रा निकाल रहे हैं जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के लोगों की ओर से कांग्रेस छोड़ अभियान शुरू किया गया है
