बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- अल्फा पब्लिक सीसे स्कूल बरठीं में पढ़ी छात्रा स्वाति शर्मा ने एचपीएससी लेवर वेलफर आफिसर परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर पाठशाला प्रबन्धक, कमेटी व अध्यापकों ने स्वाति शर्मा के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया।
प्रबन्धक समिति के सदस्यों, पाठशाला के अध्यापकों व बच्चों ने स्वाति शर्मा को फूलो को हार पहनाकर व बैड बाजे के साथ स्वागत किया और उज्जवल भविष्य के लिए हवन में आहुतियां भी ड़ाली। पाठशाला के प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने स्वाति के माता-पिता व अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि स्वाति शर्मा ने एचपीएसएससी लेवर वेल्फेयर आफिसर के रूप में चयनित होने पर पाठशाला को गर्व है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने उपस्थित बच्चों को स्वाति का उदाहरण देकर व कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। स्वाति शर्मा ने इस अवसर पाठशाला के सीनियर बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके जीवन लक्ष्य को हासिल करने के गुर दिये। स्वाति ने बच्चों को सफलता के गुर बताते हुए कहा कि उन्हें लक्ष्य के प्रति, संकल्प व विश्वास, कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और बुराईयों के इग्नोरेस व अच्छाईयों के लिए एक्सेप्टेशन को अपनाना है, तभी वे अपने जीवन के उच्च लक्ष्य को हासिल कर सकते है।
