संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश की जनता की समस्याएं अब शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सुनी जाएंगी। इसके लिए कांग्रेस कार्यालय में हर माह एक मंत्री बैठेगा जिसके समक्ष जनता अपनी समक्ष समस्याएं रख सकेगी। यह बात गुरुवार को अचानक से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर यहां आम जनता की समस्याएं सुनी साथ ही हर महीने कांग्रेस कार्यालय में एक मंत्री के बैठने की व्यवस्था करने की बात भी कही।
इस दौरान काफी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा कई प्रतिनिधि मंडल भी मुख्यमंत्री से मिले और उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। वहीं मौके पर ही मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का समाधान भी किया । इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हर महीने कैबिनेट मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में बैठेगा और कार्यकर्ताओं ओर जनता की समस्याएं सुनेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत आज से उन्होंने शुरू कर दी गई हैं। इसे लेकर उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह से भी बात की हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत की हैं ओर अब हर महीने मंत्री के अलावा वे खुद भी कांग्रेस कार्यालय में बैठ कर समस्याएं सुनेंगी।
इस दौरान प्रदेश की वित्तीय स्थिति और आर्थिक हालातों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने
कहा कि हिमाचल में वित्तीय स्थिति कैसे खराब हुई इसके लिए कौन जिम्मेवार हैं कांग्रेस पार्टी इसके लिए श्वेत पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में जो नए संस्थान खोले गए उस से पुरानी व्यवस्था खराब हुई। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत इसकी कोई भी जानकारी जुटा सकता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हर गारंटी पूरी होगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि गारंटी 5 साल में नहीं बल्कि 4 सालों में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश को आर्थिक बदहाली पर पहुंचाया हैं अब कांग्रेस 5 सालों में हिमाचल को आर्थिक संकट से बाहर लाएगी।
