सोलन( योगेश शर्मा): कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सनवारा पर फिर एक बार दबंगई हुई। जहां ट्रक चालकों ने तलवार से कर्मियों पर वार किया गया है। वहीं टोल प्लाजा पर बने बूथों की तोड़फोड़ भी की गई। इसे लेकर पुलिस में भी मामला दर्ज हुआ है। रात भर वाहन चालकों को इस कारण परेशानी हुई है। जानकारी के अनुसार सनवारा टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवरों और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी के मुताबिक पहले गुरुवार रात 12:30 बजे किसी बात को लेकर टोल प्लाजा और एक ट्रक ड्राइवर के बीच कहासुनी हुई, विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि पहले टोल प्लाजा कर्मचारियों ने एक ड्राइवर को पीट दिया। इतना ही नहीं दो गाड़ियों वालों ने तलवार और लोहे की रॉड निकाल कर कर्मचारियों को मारना शुरु कर दिया। तलवार से सारे लेन वूथों को तोड़ दिया और सारे सिस्टम तोड़ दिए। इस दौरान एक टोल कर्मी पर भी सिर पर वार किया और उसको लहुलूहान कर दिया। जिससे टोल कर्मचारियों में भय का माहौल है। टोल प्लाजा सरकार द्वारा स्थापित किया गया है। इन्होंने टोल पर तोड़-फोड़ की है तथा सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया है। इसको लेकर धर्मपुर पुलिस थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले मामले को शांत किया और ट्रैफिक बहाल हुआ। पुलिस के अनुसार ट्रक चालकों ने लेन पर गाड़ियों को रोककर टोल कर्मचारियों को धमकी दी तथा इन्होंने शराब पी रखी थी। इन्होनें गाड़ी आगे लगाकर उतर कर लाइन पर आकर टोल कर्मचारियों से मारपीट करना शुरु कर दी। इस दौरान अपनी आत्म रक्षा के लिए टोल कर्मियों ने बीच बचाब किया। टोल से जितनी गाड़ियां निकल रही थी उनको रुकवा के टोल जाम किया व राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया।
