हमीरपुर: हमीरपुर में टैक्सी चालक की बेटी ने शास्त्री द्वितीय साल की परीक्षा में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। श्री विश्ववनाथ संस्कृत महाविद्यालय चकमोह की छात्रा साक्षी ने 400 में से 330 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्राक-शास्त्री द्वितीय साल की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया।
पिता पेशे से टैक्सी चालक
टॉपर साक्षी के पिता पेशे से टैक्सी चालक हैं, जबकि माता गृहिणी है। उसने बताया कि वह संस्कृत में ही शिक्षक बनना चाहती हैं। जिले का एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय शास्त्री नगर में स्थित है, जो कि बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से चलाया जा रहा है।
