कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा -जिला कुल्लू में अब स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जेल, बाल आश्रम, वृद्धा आश्रम व महिला आवास में रहने वालों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत टीबी, एचआईवी और हेपेटाइटिस बी के सैंपल लिए जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसकी जांच की जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति इन बीमारियों से संक्रमित पाया जाता है तो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उनका इलाज तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। वहीं सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज भी विशेष रूप से मौजूद रहे। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि पूरे प्रदेश में यह अभियान शुरू कर दिया गया है और कुल्लू मैं भी अब इस अभियान की शुरुआत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें जिला कुल्लू की जेल, बाल आश्रम, वृद्धाश्रम और महिला पुनर्वास केंद्रों का दौरा करेंगे। वहां रहने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे और उसके बाद अगर कोई संक्रमित पाया जाता है। तो उनका इलाज भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा यह टीमें कैदियों और बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों को अपनी सेहत के बारे में भी जागरूक करेगी और उन्हें नियमित योग, खानपान सहित स्वास्थ्य विषय को लेकर भी विशेष जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है और ट्रू नेट मशीन के माध्यम से भी टीबी की बीमारी की रोकथाम के लिए जांच की जा रही है। वहीं जिला कुल्लू में अब टीबी, एच आई वी और हेपेटाइटिस बी को खत्म करने के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया है।
