नाहन/देवेन्द्र कुमार: लायंस क्लब नाहन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में कार्यरत एसएमसी अध्यापिका पूनम चौहान व जागृति शर्मा को उनके द्वारा दी जा रही उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया। क्लब ने यातायात पुलिस में कार्यरत पुलिस कर्मी राहुल पंवार को भी उनकी बेहरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मानित लोगों को मुमेंटो, शॉल व प्रमाण पत्र दिए। इससे पूर्व नवनियुक्त प्रधान विनित सिंघल को लायंस क्लब नाहन का पदभार सौंपा गया।
नाहन में आयोजित क्लब के अधिष्ठापन समारोह के दौरान क्लब के मुख्य अतिथि जिला गवर्नर वीरेंद्र महत्ता ने साइन आफ घंटी देकर विनित सिंघल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले पूर्व प्रधान विजय गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए कार्यो और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद नवनियुक्त प्रधान विनित सिंघल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए जाने वाले कार्यो पर प्रकाश डाला।
