केलांग (सचिन शर्मा): उदयपुर मंडल के सिंधबाड़ी गांव के लिए साइफन की ओर सर झोलिंग नाला से सिंधबाड़ी के लिए 298.68 लाख रुपए की लागत बनने वाली बहाव सिंचाई योजना का शुभारंभ गुरुवार को तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना के तैयार होने से सिंधबाड़ी गांवके लोगों की 86.49 हेक्टर भूमि सिंचित होगी l डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि वह जिला में लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति ओर लोगों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि गत दिनों में लोगों को सिंचाई सुविधा के लिए जल उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित होने वाली योजनाओं की आधारशिला रखी गई है जिससे आने वाले समय में हजारों लोगों को सिंचाई करने की सुविधा होगीl इसके उपरान्त डॉ.रामलाल मार्कंडेय ने चूलिंग में 28 लाख रुपए की लागत से निर्मित आढ़त स्पेन का उद्घाटन किया l उन्होंने कहा कि इस ग्रेविटी रोप वे डबल ट्रॉली सिस्टम से आढ़त ओर किशोरी गांव के लगभग 600 लोगों को अपना सामान लाने और ले जाने की सुविधा प्राप्त होगीl
वहीं मार्कंडेय ने 330 लाख रुपए की लागत से निर्मित चिनाब नदी पर बने मल्टी स्पेन छातिगं पुल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इस पुल से त्रिलोकनाथ, किशोरी ओर शकोली पंचायत के लगभग 3000 लोग लाभांवित होंगे। डॉ.रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में सड़कें विशेष रूप से ग्रामीण स्तर पर लोगों के जीवन और आर्थिकी में भाग्य रेखा का कार्य करती है। सड़कों के माध्यम से हमारे किसान मंडियों तक अपनी फसल पहुंचाते हैं और छात्रों को आने-जाने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी गांवों तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।
इस दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ओर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के लगभग 90 प्रतिशत आबादी को सड़कों से जोड़ा गया है। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सिंधबाड़ी, झोलिंग, शकोली, उदयपुर, बलगोट में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए है।
