मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिला के तहत आने वाले तीसा शिक्षा खंड में स्टाफ की कमी के चलते कार्यालय का कार्य करना भी मुश्किल भरा साबित हो रहा हैं। उक्त शिक्षा खंड के तहत 81 प्राथमिक विद्यालय ओर 31 प्रारंभिक स्कूलों का कार्य करना होता होता हैं लेकिन स्टाफ की कमी के चलते दिन प्रतिदिन मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। बता दें की प्राथमिक स्कूलों और प्रारंभिक स्कूलों के डाक और अन्य महत्वपूर्ण कार्य करना होता है लेकिन उक्त ब्लॉक शिक्षा खंड तीसा के कार्यालय में छह पद रिक्त होने से काफी मुश्किल हो रही हैं, ऐसे में शिक्षा विभाग ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की जल्द उक्त शिक्षा खंड तीसा कार्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए ताकि दिक्कत ना हो।
वहीं दूसरी और शिक्षा खंड तीसा के अधीक्षक सुनेश कुमार का कहना है की हमारे शिक्षा खंड के तहत 81 प्राथमिक और 31 प्रारंभिक स्कूल आते हैं, लेकिन हमारे कार्यालय में स्टाफ की कमी के चलते कार्य करना मुश्किल भरा हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है जल्द रिक्त पदों को भरा जाए ताकि स्कूलों का कार्य भी प्रभावित ना हो सके ।
