बीबीएन : जगत सिंह (TSN)- औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ मूलभूत सुविधाओं से वंचित है । लोगों का आरोप है कि उन्हें स्वास्थ्य सेवाए नहीं मिल रही हैं । लोगों को गंभीर बीमारियों का ईलाज करवाने के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता हैं ।औद्योगिक क्षेत्र में एक भी ऐसा अस्पताल नहीं है जहां पर घातक बीमारियों की चपेट में आए मरीजों का इलाज हो सके। क्षेत्र वासियों ने जहां सरकार से यहां पर एक सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल खोलने की मांग उठाई है वही उद्योगपतियों ने कहा है कि अगर सरकार नहीं जागी तो औद्योगिक क्षेत्र खाली हो जाएगा।
सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल खोलने की मांग
इस बारे में उद्योगपतियों का कहना है कि यहां पर मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है,खास तौर पर सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं यहां पर बिल्कुल चरमरा चुकी है और लोगों को ईलाज के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता है और महंगे दामों पर उनको ईलाज करवाना पड़ रहा है ।उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा क्षेत्र में गंभीर होकर अस्पताल और शिक्षा संबंधी संस्थान और सड़कों की दशा नहीं सुधारी तो उद्योगपति पलायन करने को मजबूर होंगे जिसका घाटा प्रदेश सरकार और यहां के लोगों को होगा। उद्योगपतियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर किया जाए । वहीं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में खास तौर पर स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल ठप्प हो चुकी है
। लोगों को इलाज के लिए बाहरी राज्यों का ही रुख करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर एक नालागढ़ का सिविल अस्पताल है जिसे अब रेफर अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री से भी बैठक की,मुख्यमंत्री से भी मिले लेकिन कुछ भी संभव नहीं हो पाया है । क्षेत्र वासियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से यहां एक सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल खोलने की मांग उठाई है ।
