राहुल चावला,धर्मशाला: एक निर्वासित तिब्बती तेनज़िन कोंचोक ने दलाईलामा के मानहानिकारक कवरेज के लिए कुछ एक मीडिया के खिलाफ एकल साइकिल सवारी अभियान शुरू किया हैं। कोंचोक के सोमवार मैक्लोडगंज आगमन पर तिब्बती कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया कोंचोक ने करीब दस दिन पहले दिल्ली से अपनी सवारी शुरू की और सोमवार को वह मैक्लोडगंज पहुंचा। तेनज़िन कोंचोक तिब्बती धर्मगुरु की सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो का भी विरोध कर रहे है और लोगों को भी इस वीडियो के सही न होने की जानकारी दे रहे हैं ।
मीडिया से बात करते हुए तेनज़िन कुंचोक ने कहा, मैंने यह साइकिल राइड कैंपेन लोगों को जागरूक करने के लिए किया था। कुछ एक मीडिया ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के एक छोटे से वीडियो क्लिप की गलत व्याख्या करके लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हैं। उन्होंने कहा कि वह दुनिया भर के सभी तिब्बतियों के लिए सबसे सम्मानित आध्यात्मिक गुरु हैं और अपमानजनक टिप्पणियां हम सभी के लिए चौंकाने वाली थी।
उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने दिल्ली से धर्मशाला तक साइकिल की सवारी शुरू करने का फैसला किया और मैंने लोगों को इस घटना के बारे में जागरूक करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा पूरी दुनिया मे शांति का संदेश देने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन कुछ एक शरारती तत्वों की ओर से तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके उनकी छवि को खराब करनेक प्रयास किया गया हैं।
