By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 21 पुलों के लिए केंद्र का आभार, डेढ़ महीने में शुरू होगा सभी का काम – विक्रमादित्य सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 21 पुलों के लिए केंद्र का आभार, डेढ़ महीने में शुरू होगा सभी का काम – विक्रमादित्य सिंह
himachalNews

21 पुलों के लिए केंद्र का आभार, डेढ़ महीने में शुरू होगा सभी का काम – विक्रमादित्य सिंह

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/04/02 at 5:08 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के 21 पुलों को स्वीकृति देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है और इन पुलों के निर्माण कार्यों को डेढ़ महीने के भीतर शुरू करवाने की बात कही है।यह बात विक्रमादित्य सिंह ने सुंदरनगर में राज्य स्तरीय देवता मेला के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।

हमने हमेशा की है सकारात्मक राजनीति,उसी का है यह परिणाम

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले कल ही उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करके इन सभी पुलों की डीएनआईटी एक महीने के भीतर बनाने के निर्देश दे दिए हैं।टेंडर प्रक्रिया को पूरा करते हुए अगले डेढ़ महीने में सभी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।इसमें मंडी जिला के पंडोह में भी एक पुल ब्यास नदी पर बनेगा जो वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में टूट गया था।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही सकारात्मक राजनीति की है और यह उसी का ही परिणाम है।आपदा के समय सुविधाओं को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए थे और जहां-जहां पुल बनाने का कार्य रह गया था,उसे अब पूरा किया जाएगा।

देव आस्था के आगे हूँ नतमस्तक,यह हमारी प्राचीन संस्कृति

राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें पहली बार इस मेले में शामिल होने का मौका मिला है। यह मेला हमारी सनातन संस्कृति का परिचायक है। देवभूमि के लोगों की देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था है और उसकी झलक इन देव मेलों के माध्यम से देखने को मिलती है।यह एक ऐसा अनूठा देव समागम है जिसके माध्यम से लाखों लोगों को एक ही स्थान पर सैकड़ों देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन करके आशीर्वाद लेने का मौका मिलता है।

इससे पहले उन्होंने सुखदेव वाटिका में दो शिलान्यास और भूमि पूजन भी किए।सुंदरनगर पहुंचने पर स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर,एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के नेता एवं सुंदरनगर उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

TAGGED: Mandi state level Suket Devta fair
Chandrika April 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित
Next Article शिमला में संस्कृत और टांकरी सीखने का मौका..5 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?