सचिन शर्मा, मनाली: शुक्रवार को मनाली से पुणे के लिए खार वाहन रैली रवाना की गई हैं। इस रैली को पुणे के लिए रवाना करने के पीछे का मकसद पुणे में बनने वाले शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना हैं। सीमा सड़क संगठन ने एकता को बढ़ावा देने और अपने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से इस थार रैली का आयोजन किया हैं। बीआरओ दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को अटल टनल के साउथ पोर्टल में रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली लेह के रागरु से 24 अप्रैल को रवाना हुई थी और शुक्रवार को मनाली से पुणे के लिए रवाना हुई।
रैली को हरी झंडी देने के बाद बीआरओ दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि रैली का उद्देश्य एकता की भावना को बढ़ावा देना और बीआरओ कर्मियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देना हैं। उन्होंने कहा कि अटल टनल होते हुए थार वाहन पर इन पौधों को पुणे ले जायेगी। जहां एक शहीद स्मारक बनाया जा रहा हैं।
चीफ इंजीनियर ने कहा कि यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए आयोजित किया गया जिन्होंने घर से दूर काम किया और देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने बीआरओ को आयोजक परियोजना के महत्वपूर्ण और प्रभावी उपकरण के रूप में साहसिक कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बीआरओ का 64वां स्थापना दिवस भी 7 मई को पुणे में मनाया जाएगा।
