शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN )- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शिमला स्थित ग्रैंड होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक कपूर ,मीडिया प्रभारी करण नंदा, सुदीप महाजन, रमा ठाकुर, राज पाल ,मंडल अध्यक्ष सुनील धर विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छोटे-छोटे कार्यों को देखते हुए बड़े पटल पर लाते हैं, वह बहुत बड़ी बात है। इससे पूरा देश प्रोत्साहित होता है और नई ऊर्जा और दिशा में आगे बढ़ता है,1947 से आज तक ऐसा कोई भी प्रधानमंत्री इस देश को नहीं मिला जो सीधा भारत की जनता से जुड़ पाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा ने 20 सितंबर को जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है, वह भारत के लिए ऐतिहासिक छलांग है और देश की नारी शक्ति के लिए एक वरदान है।
