संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2025 तक प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ने कार्य करना भी शुरू कर दिया हैं। इसी के तहत प्रदेश सरकार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने का काम कर रही हैं और इसी कड़ी में सबसे पहले परिवहन विभाग में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान से परिवहन विभाग के इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी विभागों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा ह। प्रदेश में भी गर्मी बढ़ रही हैं ओर डीजल से यह हो रहा हैं। प्रदेश में 21लाख के करीब वाहन पंजीकृत हैं। पर्यावरण को साफ व प्रदूषण मुक्त रखने के लिए परिवहन विभाग को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाया जा रहा हैं। यह करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया हैं जहां परिवहन विभाग पूरी तरह इलेक्ट्रिक बन गया हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल में सभी विभागों को इलेक्ट्रिक वाहन दे दिए जायेंगे। 2025 तक हिमाचल पहला ग्रीन स्टेट बन जाएगा। हिमाचल में दो सालो में 60 प्रतिशत बसों को इलेक्ट्रिकल कर दिया जाएगा। इससे घाटे में चल रहे परिवहन विभाग फायदे में आ जाएगा।
