सचिन शर्मा, मनाली: मनाली के साथ लगते छियाल गांव में एक गौशाला भीषण आग में जलकर राख हो गई। बता दें कि इस घटना में 4 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का आंकलन किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार छियाल गांव में भाग चन्द की गौशाला में अचानक आग लगी। अफता-तफरी में उसने गौशाला में रखे पशुओं को तुरंत बाहर निकाला। सूचना मिलते की अग्निशमन केंद्र मनाली से दमकल वाहन तुरंत मौके के लिए रवाना हुए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
घंटों की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गौशाला जलकर राख हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि राजस्व विभाग को नुकसान का आंकलन करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को तय नियमावली के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी।
