By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लंपी वायरस से फिर बढ़ी पशुओं की मृत्यु दर, अब तक जिले में 814 पशुओं की मौत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लंपी वायरस से फिर बढ़ी पशुओं की मृत्यु दर, अब तक जिले में 814 पशुओं की मौत
himachal

लंपी वायरस से फिर बढ़ी पशुओं की मृत्यु दर, अब तक जिले में 814 पशुओं की मौत

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/23 at 1:34 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: सोलन में लंपी वायरस के मामले घटना शुरू हो चुके हैं , लेकिन मृत्युदर फिर से जिला में बढ़ने लगी है जिसको लेकर पशुपालन विभाग ने भी चिंता जाहिर की है। बीते कल जिला में 36 पशुओं की लंपि वायरस से मौत हुई है। पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ.बी.बी.गुप्ता ने बताया कि जिला में लंपि वायरस के आंकड़े घटना शुरू हो चुके हैं। जहां पहले जिला में 300 से 400 मामले रोजाना सामने आ रहे थे तो वहीं अब जिला में 200 से 250 मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला में पशुओं की मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि बीते कल भी जिला में 36 पशुओं की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सीरियस इलनेस वाले ही पशु इन दिनों जिला में लंपि वायरस से मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 20% मृत्यु के मामले वो आ रहे हैं, जिन पशुओं के बारे में देरी से पशुपालन विभाग को जानकारी लोगो द्वारा दी जा रही है। वहीं जिन पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम है, उनकी भी जिला मे मौत देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ पशु दवाई से ही ठीक हो रहे हैं। वहीं कुछ पशुओं को एंटीबायोटिक से भी फर्क पड़ रहा है। वही जो पशु बीमार हो रहे हैं वो दो तीन दिन तक खाना पीना छोड़ रहे हैं। इसके बाद उनके ऑर्गन में इंफेक्शन हो रहा है और उससे उनकी मृत्यु हो रही है। डॉ.बी.बी.गुप्ता ने बताया कि जिला में अभी तक 12,956 पशु लंपि वायरस से जिला में ग्रसित हो चुके हैं। अब तक जिला में 7434 पशु रिकवर हो चुके हैं,वहीं जिला में 4,981 मामले अभी भी एक्टिव है। वही 814 पशुओं की जिला में अभी तक मौत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक 20,000 पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है, वही दूर दराज के क्षेत्रों में जहां पर लंपी वायरस के मामले नहीं है वहां पर वैक्सीनेशन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

admin September 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article घोषणा के बाद भी आज तक नहीं बन पाया सोलन पीजी कॉलेज में बीकॉम ब्लॉक
Next Article कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ऊर्जा मंत्री पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को अनुमति नहीं, ट्रस्ट ने सरकार पर साधा निशाना

Ago

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भाजपा शहरी महामंत्री ने उठाए सवाल

Ago

ठढेरु के प्राचीन नागिनी माता मंदिर  बना आस्था का  केंद्र

Ago

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?