By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ऊर्जा मंत्री पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ऊर्जा मंत्री पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
himachal

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ऊर्जा मंत्री पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/23 at 2:22 PM
Share

नाहन/ देवेन्द्र कुमार: प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। सिरमौर जिला के रेणुका जी पहुंची अलका लांबा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए। अलका लांबा ने कहा कि शोंग टोंग कड़छम बिजली परियोजना में सीधे तौर पर 396 करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी हुई है । इसमें सीधे तौर पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी संलिप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में IPDS कार्यों के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और यहां पर भी भारी भरकम भ्रष्टाचार हुआ है। ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सिरमौर जिला में मीटर की खरीद पर भ्रष्टाचार करते हुए ₹65 प्रति मीटर दाम वाले बिजली मीटर को यहां पर 2572 रुपए खरीदा गया है।

अलका लांबा ने यह भी कहा कि महत्वपूर्ण रेणुका जी बांध परियोजना के विस्थापितों के साथ जयराम सरकार द्वारा अन्याय कर उनका हक छीना जा रहा है।। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को उनकी मांग के मुताबिक मुआवजा नहीं दिया जा रहा है । अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भूमि अधिग्रहण कानून के तहत विस्थापितों को चार गुना मुआवजा देगी । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर सर्कल रेट गिराए ताकि लोगों को ज्यादा मुआवजा ना देना पड़े।

चुनावी समय में क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा देने की कोशिश

गिरी पार जनजाति क्षेत्र के मामले में अलका लांबा ने कहा कि चुनावी समय में क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा देने की कोशिश की जा रही है जो चुनावी जुमला ही साबित हो जाएगा उन्होंने कहा कि यदि सरकार सही मायने में इस से लेकर गंभीर है तो जल्द लोकसभा का विशेष सत्र लाकर इसे कानून में तब्दील करें । उन्होंने कहा की चुनाव से पहेले लोगो को लुभाने की कोशिश जयराम सरकार द्वारा की जा रही है।

जयराम ठाकुर सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं और उनकी अधिकारियों पर कोई पकड़ नहीं है । उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हिमाचल के सारे फैसले केंद्र से होते है । सीएम जयराम ठाकुर कभी भी अपने स्तर पर कोई फैसले नही ले सकते। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम के रूप में काम कर रही है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए सत्येंद्र जैन जेल की हवा खा रहे हैं वहीं उसके बाद यहां प्रचार करने पहुंचे मनीष सिसोदिया पर शराब तस्करी के गंभीर आरोप लगे हैं वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जर्मनी में नशे की हालात में प्लेन से उतारे जाते हैं ऐसे में आम आदमी पार्टी की क्या हालात है इसकी तस्वीर बिल्कुल सामने है।

admin September 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लंपी वायरस से फिर बढ़ी पशुओं की मृत्यु दर, अब तक जिले में 814 पशुओं की मौत
Next Article खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर से खाद्यान्न व न्यूट्रास्यूटिकल के भरे 36 सैंपल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

June 3, 2026

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

हमीरपुर में शारीरिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज, 18 पदों के लिए सैकड़ों अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

Ago

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?