संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में किलो के हिसाब से सेब बेचने के सरकार के फैसले पर घमासान शुरू जो गया हैं। सरकार के इस फ़ैसले के खिलाफ आढ़तियों ने मोर्चा खोल दिया हैं और सेब खरीदना बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने आढ़तियों पर सख्त कार्रवाई करने के चेतावनी भी दे दी हैं। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस फैसले को किसी भी सूरत में वापस ना लेने की बात कही हैं। जगत नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर किलो के हिसाब से सेब बेचने खरीदने की व्यवस्था कर दी है और अब इस कानून का कोई भी उल्लंघन करता हैं तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार किसी के दवाब में आने वाली नहीं हैं। इसको लेकर बागवान आढ़तियों से भी कई बार बैठके कर चुके है और वहां पर इसका विरोध नहीं किया गया लेकिन अब बिना सूचना के ही आढ़तियों ने बिना सूचना के हड़ताल शुरू कर दी हैं। आढ़तियों ने सरकार के समक्ष भी कोई मांग नहीं रखी हैं,जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल आढ़तियों को भड़काने का काम कर रहे हैं जिसका समय आने पर खुलासा किया जाएगा।
