By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचआरटीसी में चालकों की भर्ती को लेकर हुआ परीक्षा का आयोजन,30 आवेदकों ने दी पहले दिन परीक्षा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचआरटीसी में चालकों की भर्ती को लेकर हुआ परीक्षा का आयोजन,30 आवेदकों ने दी पहले दिन परीक्षा
himachalNews

एचआरटीसी में चालकों की भर्ती को लेकर हुआ परीक्षा का आयोजन,30 आवेदकों ने दी पहले दिन परीक्षा

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/05/10 at 12:33 AM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला: धर्मशाला के प्राचीन मंदिर कुनाल पत्थरी परिसर में मंगलवार को एचआरटीसी के डिप्टी डिविजनल मैनेजर पंकज चड्ढा की निगरानी में चालक पद की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस भर्ती प्रक्रिया में कई चालकों ने अपनी किश्मत आजमाई। दरअसल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से एससी वर्ग कैटेगिरी में दैनिक वेतन भोगी चालक के लिए साल 2022 के जुलाई महीने में आवेदन मांगे थे,जिसके लिके जिलाभर से करीब सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया था।
इसके बाद बोर्ड की ओर से महज़ 112 आवेदकों को ही इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सक्षम घोषित किया और उनकी सूची परीक्षा कंडक्ट करवाने वाली एजेंसी पथ परिवहन निगम के हवाले की। आज जब ये भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं तो पहले दिन महज़ तीस लोगों ने ही भर्ती प्रक्रिया में शिरकत की, जिसमें कई चालक तो परीक्षा शुरू होने से पहले ही हड़बड़ी में अनफिट होते नजर आए तो कई ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ वाहन को परीक्षा की कसौटी के मुताबिक ट्रायल दिया और प्राथमिक स्तर पर परीक्षा में पास हुए। इस परीक्षा के दौरान हर लिहाज से पारदर्शिता बरतने का प्रयास किया गया हैं।
परीक्षा स्थल पर जहां परीक्षा संचालक एजेंसी ने अतिरिक्त कैमरों का बंदोबस्त किया था वहीं आम लोगों को भी परीक्षा में शिरकत करने की अपील की गई थी, ताकि परीक्षा पर किसी तरह का संशय होने पर आम लोग भी सवाल खड़े कर सकें। इस दौरान डीडीएम पंकज चड्ढा ने कहा कि उनके पास जो बोर्ड की ओर से सूची पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि उनके मुताबिक 112 आवेदनकर्ता हैं मगर ग्राउंड में सिर्फ 30 लोग ही आज के दिन में पहुंचे हैं।इनसे ज्यादा भी आएंगे तो भी तय समय के तहत उनकी परीक्षा ली जाएगी और अगले कल भी इस पोस्ट के लिए परीक्षा जारी रहेगी। परीक्षा में केवल वही शख्स शामिल हो सकता हैं जिसने पहले से ही आवेदन कर रखा हो।
TAGGED: Dharmshala, drivers, examination, HRTC, recruitment
admin May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में गूंजा चिट्टे का मुद्दा,बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ़ होगी कार्रवाई
Next Article स्कूली छात्राएं पुलिस की मदद से सिख रही आत्मरक्षा के गुर, बन रही आत्मनिर्भर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?