अरविंदर सिंह,हमीरपुर:मंगलवार को जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद हॉल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी ने की। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों को उनके अनुपस्थी पर एडीसी जतेंद्र सांजटा ने कड़ा संज्ञान लिया हैं। बैठक में जिला परिषद के सभी 16 वार्डों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति व लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई वह रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के नदारद रहने पर भी जिला परिषद सदस्यों ने एक बार फिर से अपना रोष व्यक्त किया ।
एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने कहा कि इस बार बैठक में सभी विभागों को समय अवधि से पूर्व ही सूचित कर दिया गया था लेकिन विभागों की ओर से बैठक में अपनी अनुपस्थिति दर्ज करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब मीटिंग में नदारत रहने वाले विभागों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा।
एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने कहा कि बैठक में चिट्टे का मुद्दा पर भोरंज के धीरड वार्ड के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने चिट्ठा तस्करी के मामलों को लेकर पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चिट्ठा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि बैठक में पुलिस को अपनी कार्यशैली को सुदृढ़ करने कर बड़े तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया ताकि युवा पीढ़ी ही चिट्टे जैसे घातक नशे के प्रयोग से जीवन संकट से बचाया जा सके । नशे के आदि न सिर्फ सोने के लिए घातक है बल्कि परिवार के लिए भी चिंताजनक हैं।
एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने बताया कि जिला परिषद वार्ड नंबर 8 की सदस्य राजकुमारी ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि ग्राम पंचायत जाहु में पुल के साथ रिटेनिंग वॉल लगाई जानी आवश्यक हैं,क्योंकि बरसात के दिनों में भारी पानी से वहां पर स्थित दुकानों को घरों को नुकसान हो सकता हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जिला मंडी के क्षेत्र में पक्की सुरक्षा दीवार लग चुकी हैं अतः संबंधित सदस्य की ओर से उक्त वर्णित स्थान पर रिटेनिंग वॉल लगाने हेतु कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिसके लिए हाउस ने सर्व सहमति से मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को भेजने की बात कही।
बैठक में कई विभागों के अधिकारियों को उनके अनुपस्थी पर एडीसी जतेंद्र सांजटा ने कड़ा संज्ञान लिया हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बैठक में सभी विभागों को समय अवधि से पूर्व ही सूचित कर दिया गया था लेकिन विभागों की ओर से बैठक में अपनी अनुपस्थिति दर्ज करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब मीटिंग में नदारत रहने वाले विभागों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा।
