भावना शर्मा, शिमला: छोटा शिमला स्थित मंडला आयुक्त कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने कार्यालय में ही काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारी पर दुर्व्यवहार ओर प्रताड़ना के आरोप लगाए है। इसके विरोध में महिला कर्मचारी आज कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई है। महिला कर्मचारी का कहना है कि मंडला आयुक्त कार्यालय शिमला में वह वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। उनके कार्यालय के कुछ कर्मचारी और अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे है। इसकी लिखित में शिकायत भी उच्च अधिकारियों को दी गई है लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से वह उच्च अधिकारियों को उसके खिलाफ हो रहे साजिशों के बारे में लिखित में कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। हालात यह है कि अब उसे ऑफिस जाने में भी डर लग रहा है,क्योंकि कुछ कर्मचारी यह कह रहे हैं कि उसे हर हाल में काम करना होगा। महिला कर्मचारी पुष्पा देवी का कहना है कि वो शारीरिक रूप से अक्षम है और देखने में असमर्थ है। ऐसे में दिव्यांग होने के बावजूद भी उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
महिला का कहना है कि जब तक मेरी कोई सुनवाई नहीं की जाती और मुझे न्याय नहीं प्राप्त होता और मेरे दिए गए पत्र का उचित जवाब मुझे प्राप्त नहीं होता है, तब तक वह कार्यालय के बाहर इसी तरह प्रदर्शन करती रहेंगी और उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
