अरविंदर सिंह,हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर के निदान में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार को बेबड़ी सरकार की संज्ञा दी है और कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब की सरकारें भ्रष्ट सरकार है। आम आदमी सरकार के अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आज तक शराब घोटाले में जवाब तक नहीं दे पाए है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की राशि की मलाई किसने खाई इसका जवाब भी केजरीवाल सरकार जल्द दें।
अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब दिल्ली की महिलाएं और युवा शराब के ठेके खुलने का विरोध कर रहे थे तब भी दिल्ली सरकार ने ठेके खोलने का निर्णय क्यों लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज भ्रष्टाचार के दलदल में अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से डूब चुके है। उन्होंने कहा कि यह घोटाला इतना बड़ा है कि इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।
महागठबंधन बिहार के मुख्यमंत्री की ओर से विपक्ष के एकजुट होने के बयानों पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी सरकारों को हमेशा जनता आईना दिखाया है और मोदी सरकार हमेशा स्वीकार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में 272 सीटें हैं देश की जनता ने और 2019 में 300 से ज्यादा सीटें दी थी। वही राज्यों में भी भाजपा की जनकल्याण नीतियों के चलते सरकारों का जीत हुई है ।
वहीं राहुल गांधी की ओर से मीडिया हाउस पर उठा रहे जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी ने 70 सालों तक देश पर राज किया है उनको कभी एक घराना तो कभी दूसरा घराना ही नज़र आता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मीडिया पर उठाए जा रहे प्रश्नों से इस बात का पता चलता है कि कांग्रेस के नेता कितनी हल्की बयानबाजी पर उतर आए है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि व 2024 में भी भाजपा 303 से ज्यादा सीटें जीत कर रिकॉर्ड बनाएगी।
बता दें कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत नादौन विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिरकत की। अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम में पहुंचने पर हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
