By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आयोजित, विधायक सुधीर शर्मा ने किया मेगा साइकिल रैली का नेतृत्व
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आयोजित, विधायक सुधीर शर्मा ने किया मेगा साइकिल रैली का नेतृत्व
himachalNews

धर्मशाला में संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आयोजित, विधायक सुधीर शर्मा ने किया मेगा साइकिल रैली का नेतृत्व

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/11/29 at 4:49 PM
Share

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।धर्मशाला में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल अभियान का 100वां संस्करण पूरे उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और मेरा युवा भारत (माय भारत) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेगा साइकिल रैली का नेतृत्व किया। ‘इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक्स’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, खिलाड़ियों और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक सुधीर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि संडे ऑन साइकिल जैसी पहलें युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इससे न केवल खेलों और फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ रही है, बल्कि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। इस सपने को साकार करने के लिए देश में खेल संस्कृति को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। देश की पदक तालिका में लगातार सुधार हो रहा है, जो भारतीय खेल जगत के लिए सकारात्मक संकेत है।धर्मशाला स्थित साई सेंटर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बेटियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।धर्मशाला में साइकिलिंग के प्रति बढ़ते उत्साह पर खुशी जाहिर करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि रैली में युवाओं और आम लोगों की भागीदारी इतनी अधिक रही कि शुरुआती दौर में साइकिलें भी कम पड़ गईं। उन्होंने कहा कि यह लोगों में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेल गतिविधियों और फिटनेस कार्यक्रमों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। इसके लिए सरकारों को विभिन्न क्षेत्रों में ओपन एक्टिविटी एरिया विकसित करने चाहिए, जहां युवा पढ़ाई के साथ खेलकूद, व्यायाम और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं।गौरतलब है कि संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत 17 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली से हुई थी। इसके 100वें संस्करण के उपलक्ष्य में देशभर के 600 से अधिक जिलों में साइकिल रैलियां आयोजित की गईं, जिनमें 1.5 लाख से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। अभियान के विभिन्न आयोजनों में अब तक लगभग 40 लाख लोगों की संचयी भागीदारी दर्ज की जा चुकी है।कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम हिमांशु पांडे, विजय कुमार बोध, कांगड़ा के एएसआई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGGED: Dharamshala mega cycle rally
Chandrika November 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल
Next Article ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर फिर हादसा, पेड़ से टकराई कार; एक गंभीर घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर फिर हादसा, पेड़ से टकराई कार; एक गंभीर घायल

Ago

आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

Ago

हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार

Ago

करुणामूलक आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा फ्लैट करने की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?