संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से पेश किए गए बजट को कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली ने आम आदमी को समर्पित बजट करार दिया हैं। बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि आम आदमी हैं और उन्होंने आम आदमी, प्रदेश के आम लोगों के लिए बजट पेश किया हैं, जिसमें युवा वर्ग, महिलाएं,कर्मचारी वर्ग सभी का ध्यान रखा गया हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार को लेकर सरकारी और निजी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई हैं। इसके अलावा कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए बहुत बड़ी घोषणा की गई हैं। इससे कांगड़ा जिला में पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को फायदा होगा।
