By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीबीएन क्रेशर मालिकों पर लीज की आड़ में अवैध खनन व टैक्स चोरी के गंभीर आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बीबीएन क्रेशर मालिकों पर लीज की आड़ में अवैध खनन व टैक्स चोरी के गंभीर आरोप
himachalNews

बीबीएन क्रेशर मालिकों पर लीज की आड़ में अवैध खनन व टैक्स चोरी के गंभीर आरोप

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/03/18 at 1:09 PM
Share

बीबीएन : जगत सिंह- प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में लीज की आड़ में अवैध खनन करने व और साल में 1 अरब 40 करोड़ से ज्यादा टैक्स चोरी करने के क्रेशर मालिकों पर गंभीर आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए हैं।

ओवरलोड ट्रकों के कारण हो रहे हैं सड़कों पर हादसे

लोगों ने आरोप लगाया है कि जितने भी औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में क्रशर है वह लीज की आड़ में अवैध खनन का काम करते हैं और जहां जहां भी इन्होंने लीज ले रखी है वहां वहां 100-100 फिट के गहरे खड्डे खोद दिए जाते हैं । बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर अवैध खनन किया जाता है और उसकी ढुलाई के लिए जो ट्रक माल ढुलाई को लेकर 18 टन या 16 टन की ही परमिशन होती है लेकिन उसमें भी ओवरलोड खनन सामग्री 70-80 टन उठाकर सड़कों को नुकसान पहुंचाया जाता है। यहां तो आलम यह हो गया है कि बरुणा से लेकर पंजेहरा तक की सड़क को बने हुए अभी 2 साल भी नहीं हुए लेकिन ओवरलोडेड ट्रकों के कारण सड़क जगह-जगह से टूट गई है । जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं । कुछ दिन पहले इसी सड़क पर एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत भी हो गई थी। और अब ओवरलोड ट्रकों के कारण प्रतिवर्ष एक अरब 40 करोड से ज्यादा का टैक्स खनन माफिया द्वारा चोरी किया जा रहा है।

विभाग व सरकार को शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और चुने हुए प्रतिनिधियों पर भी मिलीभगत करके यह अवैध कार्य करने के गंभीर आरोप जड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत के माध्यम से माइनिंग विभाग एसडीएम नालागढ़ , डीसी सोलन व माइनिंग ऑफिसर सोलन को शिकायतें की गई, लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक प्रशासन की ओर से मौका तक नहीं देखा गया और ना ही कोई कार्रवाई की गई है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन से जुड़े ट्रकों की कैपेसिटी 16 टन और 18 टन ही होती है, लेकिन उसमें 70 से 80 टन खनन सामग्री को अपलोड करके सड़कों से ले जाया जाता है । जिसके कारण सड़कें टूट जाती है और आए दिन उनके कारण सड़क हादसे होते हैं । लोगों ने कहा कि इस बारे में आरटीओ पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारियों को शिकायतें की गई लेकिन किसी ने भी इस पर कार्रवाई नहीं की ।

लोगों ने आरोप लगाया है कि इस अवैध खनन की वजह से जहां नदियों का जलस्तर नीचे चला गया है और उसके कारण पर्यावरण को भी खासा नुकसान हो रहा है । लोगों ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देकर कहा है कि अगर इस अवैध खनन और लीज की आड़ में चल रहे गोरखधंधे को बंद नहीं करवाया गया तो वह आने वाले दिनों में एकत्रित होकर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन और सरकार की होगी।

TAGGED: BBN illegal mining
Chandrika March 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया बजट, आम लोगों से जुड़ा हैं यह बजट: रघुवीर बाली
Next Article यमुना ब्रिज की हालत खराब…उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ जिलाप्रशासन की नाहन में बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?