राकेश,ऊना:शनिवार को ऊना दौरे पर आए हिमाचल के राज्यपाल ने नशा निवारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर इलाज के लिए भर्ती युवा पीढ़ी से भी बातचीत की। राज्यपाल के इस औचक निरीक्षण से हर कोई स्तंभ रह गया।
मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से नशे की चपेट में आए युवाओं को बचाने के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर खोल रही हैं। प्राइवेट सेक्टर में भी रिहैबिलिटेशन सेंटर को चलाया जा रहा हैं इसकी भी जानकारी उन्हें मिली हैं। उन्होंने कहा है हम सब लोग इस बात पर विचार करें कि हिमाचल में ड्रग्स के फैलते जा रहे मामलों को कैसे खत्म किया जा सकता हैं। उसके लिए जिला प्रशासन अकेले काम नहीं कर सकता बल्कि जब तक मीडिया और जनमानस नहीं चाहेंगे तब तक उसे खत्म नहीं किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा की अगर कोई नशा निवारण केंद्र में किसी को हानि पहुंचाने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए जायेंगे।
