Shimla,09 April(TSN)-इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में रजत पदक जीतने वाली शिमला की हर्षिता ठाकुर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।हर्षिता ठाकुर ने स्नो बोर्डिंग स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता है।राज्यपाल ने हर्षिता ठाकुर को शॉल और हिमाचली टोपी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने हर्षिता को उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उसकी कड़ी मेहनत और जज्बे ने देश व प्रदेश का नाम रौशन किया है।उन्होंने कहा कि हर्षिता अन्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी हैं।
राज्यपाल ने कहा,‘‘जीवन में कुछ करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिया जाए और उसे पाने के लिए मेहनत व लगन हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।बड़ी से बड़ी चुनौती भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। हर्षिता इसका उद्हारण है।’’उन्होंने मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी भेंट के अनुभव भी साझा किए।उन्होंने हर्षिता के उज्जवल भविष्य की कामना की।हर्षिता ठाकुर के पिता सोहन लाल,माता सरिता ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
