राहुल चावला,धर्मशाला : कांगड़ा जिला में हो रही लगातार बारिश के चलते उद्यान विभाग को 140 लाख रूपये का नुक्सान हुआ हैं। जिला कांगड़ा के उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कमल शील नेगी ने बताया की 10 दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं,जिसकी वजह से उद्यान विभाग को लाखों का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने बताया की 125 लाख रूपये से चेक डैम बन रहे है या वाटर डिस्ट्रीब्यूशन टैंक बन रहे है उनका जो रीस्टोरेशन वर्क होना है उसके लिए लगभग 125 लाख का फंड चाहिए होगा जिससे नुकसान की भरपाई हो पाएगी।
उन्होंने बताया की इसके अतिरिक्त ज्वाला जी जखोटा जगह में भी एक प्रोजेक्ट है जहां पर 1.80 लाख का नुकसान हुआ हैं। इसके साथ में बैजनाथ ब्लॉक के मुल्थान में 31 किसानों को 5 लाख रूपये का नुकसान हुआ है और 5 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के पौधे लैंड स्लाइड से प्रभावित हुए हैं। कुल मिलाकर इस बरसात में 140 लाख रूपए का नुकसान उद्यान विभाग को हुआ हैं।
