By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र खैरी-जंगलबैरी में डीसी हेमराज बैरवा ने किया निरीक्षण, लिया मरम्मत कार्यों का जायजा

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/07/20 at 12:25 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: सुजानपुर उपमंडल के गांव पलाही, बीड़, बगेहड़ा, खैरी, बजाहर और अन्य गांवों में बीते दिनों भारी बारिश के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ हैं। बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा इन क्षेत्रों में हुए नुकसान ओर मरम्मत कार्य का जायजा लेने के पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों और संबंधित अधिकारियों से राहत एवं मरम्मत कार्यों की जानकारी ली ओर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों, रास्तों और डंगों इत्यादि की मरम्मत मनरेगा कन्वर्जेंस से करवाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने बीडीओ, संबंधित पंचायत सचिवों और पंचायत जनप्रतिनिधियों को ऐस्टीमेट तैयार करके तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
खैरी में गौ सेंचुरी के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इसकी दीवार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे गौ सेंचुरी की व्यवस्था में सुधार करने और यहां गोबर से खाद तैयार करके आय अर्जित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मृत पशुओं को डिस्पोज करने के लिए भी पर्याप्त प्रबंध करें, ताकि सेंचुरी के आसपास रहने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम पंचायत कार्यालय खैरी के पास गिरे मलबे को हटाने और वहां पर पानी की सही निकासी के लिए स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करके उचित व्यवस्था करें। इसके अलावा सुजानपुर-संधोल मुख्य मार्ग पर अन्य सभी नालों के आसपास भी पानी की निकासी सुनिश्चित करें।
इसके बाद उपायुक्त ने बजाहर, सचूही और अन्य स्थानों पर भी हुए नुकसान एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा, तहसीलदार अशोक पठानिया,  बीडीओ राजेश्वर भाटिया, अन्य अधिकारी और स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
TAGGED: affected, area, DC, flood, hamirpur, inspected, landslide, repair works, stock
admin July 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?