By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: निर्माणाधीन फोरलेन प्रोजेक्ट के नुकसान का जिम्मा इंश्योरेंस कंपनी का…आपदा के कारण हुआ था नुकसान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > निर्माणाधीन फोरलेन प्रोजेक्ट के नुकसान का जिम्मा इंश्योरेंस कंपनी का…आपदा के कारण हुआ था नुकसान
himachalNews

निर्माणाधीन फोरलेन प्रोजेक्ट के नुकसान का जिम्मा इंश्योरेंस कंपनी का…आपदा के कारण हुआ था नुकसान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/10 at 10:28 AM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)- कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन स्थानों पर जहां-जहां बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनियां करेंगी। यह भरपाई सिर्फ उन्हीं स्थानों पर हुए नुकसान की की जाएगी जहां पर प्रोजेक्ट का कार्य पूरा नहीं हुआ है और निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो चुका था और वहां पर जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई एनएचएआई खुद कर रहा है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा ये

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि कंपनी को प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उसकी इंश्योरेंस करवाना अनिवार्य होती है। इसलिए जब तक प्रोजेक्ट बनकर तैयार नहीं हो जाता और उस दौरान आपदा के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई का जिम्मा इंश्योरेंस करने वाली कंपनी का बनता है। जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां-वहां पर संबंधित कंपनियों ने इंश्योरेंस कंपनियों को सूचित करके नुकसान के आंकलन का कार्य शुरू करवा दिया है। मंडी जिला में फोरलेन प्रोजेक्ट का अधिकतर भाग अभी निर्माणाधीन ही है। इसलिए यहां पर जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा की जाएगी। चारी ने बताया कि टकोली से लेकर कुल्लू सेक्शन तक का भाग बनकर तैयार हो गया था और उसके बाद वहां पर नुकसान हुआ है। यह नुकसान 100 करोड़ आंका गया है। दोबारा से इसका आंकलन करवाया जा रहा है।

बता दें कि मंडी जिला में जहां पर प्रोजेक्ट को ज्यादा नुकसान हुआ है वो मंडी से लेकर टकोली तक का भाग है। इसमें मुख्य रूप से दो कंपनियां काम कर रही हैं जिसमें पहला कार्य नागचला से लेकर पंडोह तक केएमसी कंपनी कर रही है । जबकि पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट का कार्य शाहपुरजी-पलोनजी और एफकॉन्स कर रही हैं। पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में टनलों के माध्यम से ही सारा फोरलेन जा रहा है और यहीं पर ही सबसे ज्यादा नुकसान भी हुआ है। यह प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन है और आपदा के कारण अभी इसके निर्माण कार्य को पूरा होने में लंबा समय लग सकता है।

TAGGED: Fourlane, Mandi Kitarpur-Manali
Chandrika January 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजेश धर्मानी बोले… घुमारवीं उपमंडल में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
Next Article फॉरेक्स ट्रेडिंग मामले में पांच आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?