By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नया राज्य चयन आयोग 30 मार्च को पॉयलट आधार पर करेगा OTA की परीक्षा आयोजित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > नया राज्य चयन आयोग 30 मार्च को पॉयलट आधार पर करेगा OTA की परीक्षा आयोजित
educationhimachal

नया राज्य चयन आयोग 30 मार्च को पॉयलट आधार पर करेगा OTA की परीक्षा आयोजित

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/02/26 at 6:35 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)- भंग हुए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बाद हाल ही में स्थापित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पहली भर्ती का शैड्यूल तय कर दिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग 30 मार्च 2024 को पहली परीक्षा आयोजित करनेे जा रहा है। हालांकि यह परीक्षा पॉयजट आधार पर होगी और इसका आयोजन कंप्यूटर बेस्ड होगा। एडसिल कंपनी इसका आयोजन करेगी और परीक्षा केंद्र भी कंपनी की तरफ से ही तय किए जाएंगे। कंपनी द्वारा पूरे बंदोबस्त कर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पोस्ट कोड 1073 के पद के लिए परीक्षा

आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने बताया कि 30 मार्च को ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) पोस्ट कोड 1073 के पद के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये पद पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 24 सितंबर 2022 को जारी विज्ञापन संख्या 38-5/2022 के माध्यम से अन्य पोस्ट कोड के साथ विज्ञापित किए गए थे। उन्होंने बताया कि ओटीए के पदों के लिए प्राप्त आवेदनों में से अस्वीकृत हुए आवेदनों की सूची सभी कारणों सहित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार विवरण के लिए इस वेबसाइट के डाउनलोड अनुभाग पर जा सकते हैं। जितेंद्र सांजटा ने बताया कि आवेदन की अस्वीकृति के विरुद्ध अगर कोई उम्मीदवार अपना अभ्यावेदन यानि पक्ष रखना चाहता है तो वह इसे विज्ञापन में अपेक्षित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ चार मार्च तक हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय के ईमेल पते एचपी-आरसीए एट द रेट एचपी.जीओवी.इन पर भेज सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ऐसा न करने पर उस उम्मीदवार की उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी और चार मार्च के बाद किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

TAGGED: Hamirpur The new State Selection Commission
Chandrika February 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अपराधियों को पकड़ने के बजाए फोन टैपिंग के काम में लगी पुलिस, बदमाशों का प्रदेश में बोलबाला-जयराम ठाकुर
Next Article आंदोलनरत किसानों के समर्थन में हिमाचल किसान सभा व सीटू ने दिया धरना… पूर्व विधायक भी हुए शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?