सचिन शर्मा,मनाली: उदयपुर के लता ठाकुर खेल स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। इस टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विधायक रवि ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जहां विधायक रवि ठाकुर ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं टूर्नामेंट के आयोजक मडग्रां चारू स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों को बधाई भी दी।
बता दें कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच फॉरेस्ट 11 बनाम रतौली 11 के बीच खेला गया। इस क्रिकेट मैच में फॉरेस्ट 11 के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट मैच को अपने नाम किया। विधायक रवि ठाकुर ने इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं आयोजकों को 25 हजार रुपए की राशि देने का भी ऐलान किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
