By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बैंकों में दो हज़ार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, खुले स्पेशल काउंटर,बैंक में खाता न होने पर एक बार में जमा होंगें बीस हज़ार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बैंकों में दो हज़ार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, खुले स्पेशल काउंटर,बैंक में खाता न होने पर एक बार में जमा होंगें बीस हज़ार
himachalNews

बैंकों में दो हज़ार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, खुले स्पेशल काउंटर,बैंक में खाता न होने पर एक बार में जमा होंगें बीस हज़ार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/23 at 10:52 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: आरबीआई की ओर से 2 हजार के नोट बंद करने के फ़ैसले के बाद से मंगलवार से बैंकों में 2 चजार के नोट वापिस लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आरबीआई की ओर से शुक्रवार रात 2000 रुपये के नोट को पूरी तरह वापस लेने के फैसले के बाद,  बैंकों में दो हजार रुपये के नोट अपने खाते में जमा करवाने वालों की भीड़ शुरू हो गई हैं ।
30 सितंबर 2023 के बाद दो हजार के नोटों का भविष्य क्या होगा, उन्हें प्रचलन में रखा जाएगा या नहीं इसका अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी, फिलहाल RBI ने इन्हें वापिस लेने के निर्देश दे दिए हैं।पैसे जमा करने के लिए ग्राहक को कोई कागज़ात लाने की आवश्यकता नहीं हैं। आज पहले दिन बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए कम संख्या में ही लोग नज़र आए। बैंक की ओर से भी ग्राहकों की सेवा के लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं।
एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक तरुण हिमराल ने कहा कि आरबीआई के निर्देशानुसार आज से बैंक में दो हज़ार के नोट बदलने की प्रकिया आरंभ हो गई है।बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए दो काउंटर खोले हैं,जिससे लोगों को पैसे जमा करने में दिक्कत न हो।उन्होंने कहा आज पहले दिन बैंक में ज्यादा भीड़ नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को दो हज़ार के नोट बदलने के लिए कोई डॉक्यूमेंट लाने की आवश्यकता नहीं हैं। बीस हज़ार तक कि राशि ग्राहक एक बार में जमा कर सकते हैं। जिसका बैंक में एकाउंट हैं वह ज्यादा राशि भी अपने खाते में जमा कर सकता हैं।उन्होंने कहा कि अगर ग्राहक 50 हज़ार से अधिक राशि जमा करना चाहता है तो उसे अपना पैन कार्ड साथ लाना होगा।
बता डें कि  ग्राहक अपने बैंक खाते में दो हजार रुपये के नोटों की कितनी भी राशि जमा करवा सकते हैं, लेकिन अगर खाता नहीं है तो एक बार में सिर्फ बीस हजार रुपये मूल्य के दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे। सुविधा पूरी तरह से निशुल्क हैं। पूरी प्रक्रिया को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए 2000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने के लिए चार माह का समय दिया गया हैं,इसलिए लोग तय समय के अंदर अपने नोट खाते में जमा कर दें या बदल लें।
TAGGED: changing, notes, opened, process, Shimla, special counters, two thousand
admin May 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लता ठाकुर खेल स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,फॉरेस्ट इलेवन के खिलाड़ियों ने जीता मैच
Next Article लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने कसी कमर.. जिला कुल्लू में 30 मई से शुरू होगा महासंपर्क अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?