संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार की ओर से सितंबर अक्टूबर माह में रूरल ओलंपियाड खेलों के एक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब बीस हजार पुरुष और बीस हजार महिलाए अंडर 28 भाग लेगी और इसमें क्रिकेट को छोड़कर बाकी सभी खेलों को करवाया जाएगा ताकि प्रदेश के युवा नशों से दूर रह कर खेलो के प्रति आकर्षित हो। यह बात शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि बाग़वानों के साथ समय-समय पर उनकी समस्याओ के बारे मे बातचीत की जा रही हैं और अधिकारियों को भी बाग़वानों की समस्याओं के हल करने और सड़कों की उचित देख रेख करने के निर्देश दिए गए हैं। बाग़वानों और किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए इससे संबंधित सभी विभागों का एक जॉइंट एक्शन प्लान आने वाले समय में तैयार किया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में नई खेल नीति को तैयार करने के लिए आने वाले समय मे प्रदेश में जितने भी खेल संघ हैं उन सबके साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उनसे खेल नीति के बारे मे सुझाव लिए जाएंगे।
राजनीति में आने का उद्देश्य मात्र जन सेवा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उदेश्य सिर्फ और सिर्फ लोगों की सेवा करना हैं। उन्होंने कहा कि वह सत्ता में हो या फिर विपक्ष में वह हमेशा लोगों की सेवा करते रहेंगे।
