शिमला,संजु चौधरी(TSN)-जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टला,जब एलाइंस एयर के एटीआर विमान दिल्ली से शिमला आए रहा था.फ्लाइट में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और DGP मौजूद थे.दिल्ली से शिमला आए एलायंस एयर के एटीआर विमान ने पहले आधे रनवे पर लैंड किया और फिर विमान को रोकने के लिए दूसरे छोर पर इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ा.घटना में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं.
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वे दिल्ली से शिमला वापस आ रहे थे.तभी अचानक फ़्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई.उन्होंने कहा कि वे इस बात की तकनीकी वज़हों में तो नहीं जा सकते,लेकिन यह बता सकते हैं कि लैंडिंग सही तरीक़े से नहीं हुई.उन्होंने कहा कि इसके बाद विमान को करीब पच्चीस मिनट तक रोक कर रखा गया.फ़्लाइट में करीब 34 लोग सवार थे.सभी सुरक्षित हैं.
