सोलन/योगेश शर्मा – आजादी के 75 साल बाद भी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की धरोट पंचायत के 3 गांवों जीयों, काटल व आंजी के लोगों को सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। सड़क की मांग को लेकर इन गांवों की महिला मंडल व अन्य लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने किया। इन गांवों को लोगों को करीब पांच किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। असल मुश्किल तो राशन गांवों तक पहुंचाने और अपनी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में आती है। इन 3 गांवों में करीब 350 की आबादी रहती है। सड़क निर्माण से इन लोगों को भी परिवहन सुविधा मिल सकती है।
सोलन शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर बसी धरोट पंचायत के इन गांवों के लोग कई बार सड़क निर्माण की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मसले पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि जीओं, काटल और आंजी गांवों की महिला मंडल व अन्य लोगों के साथ डीसी सोलन कृतिका कुलहरी व एसडीएम विवेक शर्मा से मिले। इन गांवों को सड़क का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों को लंबे समय से सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। इस मामले को डीसी ध्यान से सुना है और सकारात्मक कदम उठाने का
आश्वासन दिया है।
