सोलन/ योगेश शर्मा – सोलन शहर के शामती बाई पास रोड का उद्घाटन हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए , लेकिन अभी से सड़क उखड़ने लगी है। इस रोड के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा है और विभाग के अनुसार लगभग 32 करोड़ का बजट इस रोड के निर्माण पर लगाया गया है लेकिन इसकी खस्ता हालत सभी के सामने आने लगी है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि रोड की हालत बहुत खराब है, खड्डे पड़े है , कुछ ही दिन पहले इसी जगह पर एक्सीडेंट भी हुआ था। सड़क की हालत सही नहीं यदि कल को कोई भी वाहन किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा?
गौरतलब है कि शामती बाई पास रोड सोलन और चंडीगढ़ को जोड़ने वाला शॉर्टकट भी है और खासतौर पर बड़े वाहनों के लिए रोड है। लेकिन इसके उद्घाटन के पहले से ही सड़क उखड़ती हुई दिखाई देने लगी थी और उद्घाटन के बाद भी अभी सड़क की हालत खस्ता होती दिखाई देने लगी है।
