संजु चौधरी,शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में 21 वर्षीय युवक की ह+त्या का मामला राज्य में ज्वलंत मुद्दा बना हुआ हैं। जहां विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार पर हम+लावर हैं, तो वहीं प्रदेश सरकार लगातार दोषि+यों के खिलाफ कार्रवाई करने और व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रही हैं। प्रदेश सरकार में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी जिला चंबा का दौरे से वापस लौटे और मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दो+षियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही लोगों से कानू+न हाथ में ना लेने की भी अपील की।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने हत्या+कांड पर दुख जताते हुए कहा कि वे चंबा थे,लोगों से मिले और इस बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्र+वाई करते हुए आरोपियों को हिरा+सत में ले लिया हैं। इसी के साथ जगत नेगी ने आरोपियों के घर ज+लाए जाने को लेकर अफसोस जताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति राजनीतिक पार्टी का हो लेकिन भीड़ में स्थान पर जाना और कानून को हाथ में लेकर दोषि+यों का घर जला देना दुखद हैं।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य आरो+पी के लगभग 100 बीघा जमीन क+ब्जा करने की बात कह चुके हैं। इस प्रतिक्रिया देते हुए बागवानी मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा है तो इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने डीसी चंबा को भी आदेश देने की बात कही।
